फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसी शुरुआत की है, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की थी। फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज़ से ही लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई सामने आई है, जिसने इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल कर दिया है।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ “धुरंधर 2” ने स्त्री 2 के प्रीव्यू कलेक्शन को कई गुना पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स और एडवांस बुकिंग के आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है।

