उत्तराखंड

देहरादून अर्जुन शर्मा मर्डर केस: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख की सुपारी लेकर की गई थी हत्या

देहरादून में हुए अर्जुन शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सगे भाई हैं और हत्या की साजिश में उनकी सीधी भूमिका सामने आई है।

एनकाउंटर के दौरान आरोपियों ने पुलिस से बचने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। घायल हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों को हत्या के लिए 12 से 15 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था।

पुलिस अब इस हत्या के पीछे के मास्टरमाइंड और साजिश में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button