प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में नितिन नबीन बने बीजेपी अध्यक्ष, संगठन को नई दिशा देने की तैयारी

Local Samachaar
1 Min Read

भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को निर्विरोध अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनते हुए संगठन को नई दिशा देने का संकेत दिया है। आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने भरोसा जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगा। आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करना, संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करना और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।

कार्यभार संभालने के बाद नितिन नबीन ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे। पार्टी के भीतर इस नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।

Share This Article