पत्रकारिता में नया इतिहास: संगीता बरुआ पिशारोटी प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गईं

Local Samachaar
1 Min Read

वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरुआ पिशारोटी ने पत्रकारिता जगत में इतिहास रच दिया है। उन्हें प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) का पहला महिला अध्यक्ष चुना गया है। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में उन्होंने 1,019 वोट प्राप्त कर यह अहम पद हासिल किया।

संगीता बरुआ पिशारोटी के नेतृत्व वाली पैनल ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में सभी पदों पर 21-0 से क्लीन स्वीप किया। उनकी इस जीत को भारतीय मीडिया में महिला नेतृत्व के सशक्त उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया देश की सबसे प्रतिष्ठित पत्रकार संस्थाओं में से एक है। इस संस्था के इतिहास में पहली बार किसी महिला का अध्यक्ष बनना एक ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है। संगीता बरुआ पिशारोटी अपने लंबे अनुभव, स्वतंत्र सोच और निर्भीक पत्रकारिता के लिए पहले से ही जानी जाती हैं।

Share This Article