अब किसी योजना की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा: सीएम धामी ने ‘मेरी योजना पोर्टल’ किया शुरू, जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा

Local Samachaar
1 Min Read

प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मेरी योजना पोर्टल’ की शुरुआत की है। यह पोर्टल उन लोगों के लिए बड़ी मदद साबित होगा, जिन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने के लिए कई दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे।

यह नया डिजिटल प्लेटफॉर्म अब हर सरकारी योजना की पूरी जानकारी एक ही स्क्रीन पर उपलब्ध करवाएगा। इसमें केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर संचालित योजनाओं का डेटाबेस शामिल है, जिससे लोग पात्रता, दस्तावेज़, लाभ और आवेदन प्रक्रिया आसानी से समझ सकेंगे।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह पोर्टल जनता को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का सबसे सरल और आधुनिक तरीका है। सचिव दीपक कुमार ने भी विश्वास जताया कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और योजनाओं का लाभ सही समय पर सही लोगों तक पहुँचेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—“हमारी कोशिश है कि उत्तराखंड का हर नागरिक तकनीक के माध्यम से सरकारी सेवाओं से जुड़ सके। ‘मेरी योजना पोर्टल’ इसी दिशा में हमारा महत्त्वपूर्ण कदम है।”

Share This Article