उत्तराखंड

लंदन में गूंजा DDLJ का जादू: 30वीं वर्षगांठ पर ‘राज–सिमरन’ की प्रतिमा का अनावरण, शाहरुख–काजोल भी पहुंचे

बॉलीवुड की सदाबहार प्रेम कहानी DDLJ के 30 साल पूरे होने पर लंदन का लीसेस्टर स्क्वायर एक बार फिर बॉलीवुड के रंगों में रंग गया। 4 दिसंबर 2025 को यहां राज और सिमरन यानी शाहरुख खान और काजोल ने खुद अपनी फ़िल्म के किरदारों पर आधारित ब्रॉन्ज स्टैच्यू का अनावरण किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी प्रशंसक मौजूद थे, जिन्होंने जोरदार उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक पल को सेलिब्रेट किया। स्टैच्यू DDLJ के प्रतिष्ठित दृश्य की याद दिलाता है जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है।

अनावरण समारोह में शाहरुख और काजोल ने कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरी टीम और दुनिया भर के दर्शकों के लिए बेहद खास है। दोनों कलाकारों ने मूर्ति के सामने पोज देकर इस क्षण को हमेशा के लिए कैद कर लिया।

Related Articles

Back to top button