26 नवंबर 2025 को भारत अपना 75वां संविधान दिवस मना रहा है और इस उपलक्ष्य में देश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में होगा, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। समारोह का मुख्य आकर्षण भारत के संविधान का नौ भारतीय भाषाओं—मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, उड़िया और असमिया—में डिजिटल संस्करण का शुभारंभ है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक विस्तृत पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें केवल अपने अधिकारों का स्मरण नहीं कराता, बल्कि यह हमारे कर्तव्यों को भी याद दिलाता है। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि देश का प्रत्येक नागरिक अपने कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय उद्देश्यों को सुदृढ़ करे और संविधान द्वारा स्थापित मूलभूत आदर्शों—मानवीय गरिमा, समानता और स्वतंत्रता—का पालन करे।

