रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने रूस से कच्चे तेल की खरीद पर रोक लगाने का ऐतिहासिक फैसला किया है। कंपनी ने जानकारी दी कि 20 नवंबर 2025 से जमनगर SEZ रिफाइनरी में रूसी कच्चा तेल मंगाना बंद कर दिया गया है, और अब इस यूनिट में केवल गैर-रूसी कच्चे तेल का उपयोग होगा।
1 दिसंबर 2025 से SEZ रिफाइनरी से निर्यात होने वाले सभी उत्पाद गैर-रूसी स्रोतों से प्राप्त कच्चे तेल से बनाए जाएंगे।
यह कदम यूरोपीय संघ द्वारा 21 जनवरी 2026 से लागू होने वाली पाबंदियों के अनुपालन में उठाया गया है।
रिलायंस ने बताया कि आखिरी रूसी तेल का जहाज 12 नवंबर 2025 को लोड हुआ और 22 अक्टूबर 2025 तक के पुराने सौदों को नियमानुसार पूरा कर दिया गया है।
20 नवंबर के बाद रूस से आने वाले शिपमेंट जमनगर की Domestic Tariff Area (DTA) यूनिट में प्रोसेस किए जाएंगे।
अमेरिका द्वारा रोसनेफ्ट और लुकोइल जैसी दो प्रमुख रूसी कंपनियों पर लगाए गए नए प्रतिबंध भी इस बदलाव की बड़ी वजह हैं।
इसके साथ ही, रिलायंस ने रूसी तेल पर निर्भरता कम करने के लिए Middle East से आयात बढ़ा दिया है और अपनी सप्लाई-चेन को पूरी तरह EU मानकों के अनुरूप बनाया है।

