44th India International Trade Fair: 27 नवंबर तक चलेगा मेला, Delhi Police ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Local Samachaar
1 Min Read

दिल्ली के प्रगति मैदान में आज से 44वां India International Trade Fair (IITF) शुरू हो गया है। देश-विदेश से आने वाले हजारों आगंतुकों और प्रदर्शकों के चलते इस बार भी मेले में काफी भीड़ रहने की संभावना है। यह मेला 27 नवंबर तक चलेगा।

भीड़ को देखते हुए Delhi Traffic Police ने विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू की है। लगभग 245 पुलिसकर्मियों को स्थल और आसपास की सड़कों पर तैनात किया गया है। इसके अलावा 15 क्रेन, 16 मोटरसाइकिल प्यूटर यूनिट और तीन डिजास्टर मैनेजमेंट वाहन भी लगाए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

पुलिस ने बताया है कि मेले के दौरान कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित होगा और कुछ क्षेत्रों में नो-पार्किंग नियम सख्ती से लागू किए जाएंगे। जनता से अनुरोध किया गया है कि वे मेला क्षेत्र के आसपास अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का चयन करें।

Share This Article