क्या बदलेगा अभिभावकों और स्कूलों के लिए?

Local Samachaar
1 Min Read

नई नीति के लागू होने के बाद अभिभावकों को यह ध्यान रखना होगा कि

👉 वर्ष 2026-27 में यदि वे अपने बच्चे का पहली कक्षा में दाखिला कराना चाहते हैं, तो उसकी उम्र 1 अप्रैल 2026 तक 6 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

👉 जिन बच्चों की उम्र 5 से 5.9 वर्ष होगी, उन्हें UKG (Upper KG) में ही रहना होगा।

इस फैसले से अभिभावकों और निजी स्कूलों दोनों को अपने शैक्षणिक कैलेंडर और एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव करने होंगे। स्कूलों को अपनी नर्सरी और केजी कक्षाओं की सीटें बढ़ानी पड़ सकती हैं ताकि बच्चों को सही उम्र में स्थानांतरित किया जा सके।

सरकार ने कहा है कि यह कदम बच्चों के संज्ञानात्मक (Cognitive) और भावनात्मक विकास के लिए जरूरी है। इसके साथ ही दिल्ली अब उन 21 राज्यों में शामिल हो जाएगी, जहाँ कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की उम्र पहले से निर्धारित है।

Share This Article