भविष्य का शहर NEOM – जहाँ नहीं होंगी गाड़ियाँ, केवल हरियाली और तकनीक

कल्पना कीजिए एक ऐसे शहर की, जहाँ गाड़ियों का शोर नहीं, प्रदूषण नहीं, बस हरियाली और स्मार्ट तकनीक। यही है सऊदी अरब की “NEOM सिटी” — एक ऐसी परियोजना जो धरती पर स्वर्ग जैसी लगती है।
26,500 वर्ग किलोमीटर में फैली यह सिटी पूरी तरह से renewable sources जैसे सौर और पवन ऊर्जा पर चलेगी। NEOM के पाँच मुख्य ज़ोन — The Line, Oxagon, Trojena, Sindalah और Magna — मिलकर आधुनिक जीवनशैली की नई परिभाषा गढ़ेंगे।
‘Trojena’ में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच स्की रिज़ॉर्ट होगा, ‘Oxagon’ औद्योगिक क्रांति का केंद्र बनेगा, जबकि ‘The Line’ 170 किमी लंबी वर्टिकल सिटी के रूप में सबसे बड़ा आकर्षण होगी।
यहाँ ट्रैफिक, प्रदूषण या ऊर्जा की कमी जैसी समस्याएँ नहीं होंगी। AI और स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम से सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित की जाएंगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह प्रोजेक्ट समय पर पूरा हुआ, तो यह सऊदी अरब को वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दौड़ में शीर्ष पर ला सकता है।




