Dhanteras 2025: आज से शुरू होगी शुभ खरीदारी, जानें कब है सही मुहूर्त और कैसे करें पूजन

Local Samachaar
1 Min Read

इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को मनाया जा रहा है। यह दिन धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पंचांग के अनुसार धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:32 से रात 8:34 बजे तक रहेगा।
पूजा के समय भगवान धनवंतरि, देवी लक्ष्मी और कुबेर की आराधना की जाती है। पूजा के लिए दीपक, पुष्प, धूप, मिठाई और नए बर्तन या सिक्कों का प्रयोग किया जाता है।
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस अवधि में की गई खरीदारी शुभ फल देती है और वर्षभर आर्थिक स्थिरता बनाए रखती है।

Share This Article