एशिया कप 2025 फाइनल: भारत ने पाकिस्तान को हराया, लेकिन ट्रॉफी लेने से किया इनकार – 2 घंटे बाद सूर्या ने तोड़ी चुप्पी

Local Samachaar
1 Min Read

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल दुबई में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने 146 रन बनाए। भारत ने जवाब में 19.4 ओवर में 150 रन बनाकर यह मैच 5 विकेट से जीत लिया।

मैच खत्म होते ही विवाद शुरू हो गया। भारतीय टीम ट्रॉफी लेने के लिए तैयार नहीं थी क्योंकि ट्रॉफी देने के लिए मंच पर मौजूद थे पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर और PCB अध्यक्ष मोहसिन नक़वी। भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, जिसके चलते लगभग 2 घंटे तक समारोह टलता रहा।

इस पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मैंने अपने करियर में ऐसा कभी नहीं देखा। विजेता टीम को ट्रॉफी न दी जाए, यह अस्वीकार्य है। हमने यह निर्णय पूरी टीम की सहमति से लिया था, यह किसी दबाव का परिणाम नहीं था।”

मैच जीतकर भारत ने एशिया कप का खिताब तो अपने नाम कर लिया, लेकिन इस विवाद ने पूरे क्रिकेट जगत को हिला दिया।

Share This Article