कोडियाला में बड़ा हादसा टला: सड़क से फिसलकर 10 मीटर नीचे पेड़ पर अटका वाहन, SDRF ने चार लोगों की बचाई जान

Local Samachaar
1 Min Read

कोडियाला, जनपद टिहरी। 25 जुलाई, 2025

आज 25 जुलाई 2025 को SDRF को प्रातः 09:00 बजे पुलिस चौकी ब्यासी से सूचना प्राप्त हुई कि कोडियाला स्थित ताज होटल के समीप एक वाहन सड़क से नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी से अपर उप निरीक्षक शेखर चंद्र जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक क्रेटा वाहन (UK07P-8707) सड़क से फिसलकर लगभग 10 मीटर नीचे पेड़ पर अटक गया था। वाहन में तीन पुरुष व एक महिला सवार थे। सौभाग्यवश सभी को केवल हल्की-फुल्की चोटें आईं थीं।

SDRF टीम द्वारा बिना विलंब किए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इस संवेदनशील क्षण में SDRF के रेस्क्यू कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने चार लोगों की जिंदगी को गंभीर संकट से बचा लिया।

वाहन में सवार व्यक्तियों की जानकारी निम्नलिखित है:

आशुतोष नेगी, पुत्र – अनूप नेगी (चालक)
अनूप नेगी, पुत्र – स्व. सुरेन्द्र नेगी
मुकेश, पुत्र – वीरेंद्र सिंह
मोनिका, पत्नी – मुकेश नेगी

सभी व्यक्ति श्रीनगर से देहरादून की ओर यात्रा कर रहे थे

Share This Article