उत्तराखंड में LPG संकट पर सरकार सख्त, नई SOP लागू—देहरादून को मिला सबसे बड़ा हिस्सा

Local Samachaar
1 Min Read

उत्तराखंड में गैस किल्लत के बीच सरकार ने बड़ा और तत्काल प्रभाव वाला फैसला लिया है। कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई को लेकर नई SOP लागू कर दी गई है, जिससे वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह नियंत्रित किया जाएगा।

इस नई व्यवस्था के तहत रोजाना उपलब्ध गैस का 20% हिस्सा जरूरी सेवाओं के लिए फिक्स किया गया है। इससे होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर को राहत मिलने की उम्मीद है, जो पिछले कुछ दिनों से भारी संकट का सामना कर रहा था।

राजधानी Dehradun को इस बार सबसे ज्यादा फायदा मिला है। शहर को कुल सप्लाई का 31% हिस्सा दिया गया है, जिससे स्थानीय कारोबार को बड़ी राहत मिलेगी।

सरकार का दावा है कि इस कदम से न केवल सप्लाई सुधरेगी, बल्कि कालाबाजारी पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article