UCC लागू होने के बाद बदली तस्वीर, उत्तराखंड में लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण शुरू

Local Samachaar
1 Min Read

उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है। UCC को लागू हुए लगभग एक साल होने जा रहा है और इस दौरान इसके प्रभाव साफ दिखाई देने लगे हैं। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 68 लोगों ने लिव-इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण कराया है

राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम समाज में पारिवारिक ढांचे को मजबूत करने और कानूनी स्पष्टता लाने के लिए उठाया गया है। इसके साथ ही विवाह पंजीकरण में भी ऐतिहासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सरकार का दावा है कि ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था से लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे और प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनी है। आने वाले समय में UCC के तहत और भी सुधार किए जाने की योजना है।

Share This Article