मनोरंजन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को गल्फ के 6 देशों में झटका, पाकिस्तान-विरोधी कंटेंट पर लगी रोक — ये फिल्में भी बैन हो चुकी हैं

5 दिसंबर को रिलीज़ हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को भारत में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे बड़ा झटका लगा है। खाड़ी क्षेत्र के 6 देशों ने फिल्म की स्क्रीनिंग से इनकार कर दिया है। इनमें बहरीन, कुवैत, यूएई, सऊदी अरब, ओमान और क़तर शामिल हैं।

इन देशों के सेंसर बोर्ड ने फिल्म को “पाकिस्तान-विरोधी” थीम के कारण मंजूरी नहीं दी है। आरोप है कि धुरंधर में कुछ डायलॉग और दृश्यों को राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना गया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस बैन के बाद फिल्म की ओवरसीज़ कमाई पर असर पड़ सकता है।

यह पहली घटना नहीं है जब किसी भारतीय फिल्म को गल्फ में बैन किया गया हो। Fighter, Sky Force, The Diplomat, Article 370, Tiger 3, The Kashmir Files जैसी फिल्में भी विभिन्न कारणों से पहले इन देशों में रिलीज़ नहीं हो पाई थीं।

Related Articles

Back to top button