राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा 2 नवंबर से, कुमाऊँ से लेकर गंगा तट तक कार्यक्रमों की भरमार

Local Samachaar
1 Min Read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 2 नवंबर से 4 नवंबर 2025 तक उत्तराखंड के तीन जिलों — देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल — के दौरे पर रहेंगी। यह दौरा राज्य के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

पहले दिन राष्ट्रपति हरिद्वार के पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। उसके बाद वे देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी।

दूसरे दिन वे उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी, जहाँ राज्य की 25 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। शाम को राष्ट्रपति नैनीताल राजभवन जाएंगी।

तीसरे दिन का कार्यक्रम कैँची धाम आश्रम के दर्शन से शुरू होगा, जिसके बाद वे कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा 4 नवंबर दोपहर में समाप्त होगा जब वे नई दिल्ली लौटेंगी।

Share This Article