हंसी के रंग बिखेरने वाले असरानी अब नहीं रहे, दिवाली के दिन दी थी अंतिम शुभकामनाएं

Local Samachaar
1 Min Read

बॉलीवुड जगत के दिग्गज और प्यारे अभिनेता असरानी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि असरानी ने अपने निधन से कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।

लंबी बीमारी से जूझने के बाद उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। असरानी के परिवार और प्रशंसक उनके अचानक चले जाने से स्तब्ध हैं।

करीब छह दशक तक उन्होंने सिनेमा जगत को अपनी कॉमिक टाइमिंग और भावनात्मक अदाकारी से समृद्ध किया। उनके यादगार किरदार आज भी दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान ले आते हैं।

Share This Article