बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब के कपाट बंद, अगले वर्ष खुलेंगे गर्मियों में

Local Samachaar
1 Min Read

गुरु गोविंद सिंह जी की तपोभूमि हेमकुंड साहिब और समीपवर्ती लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज श्रद्धा और भक्ति के माहौल में बंद कर दिए गए।

तेजी से बढ़ती ठंड और लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कपाट बंद करने की प्रक्रिया आज पूरी की गई। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दोपहर 1 बजे हेमकुंड साहिब और 12:31 बजे लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद किए गए।

इस दौरान सुखमणि साहिब का पाठ, कीर्तन दरबार और अंतिम अरदास की गई। तीर्थ यात्रियों और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर पूरे विधि-विधान से यह प्रक्रिया पूरी की।

ट्रस्ट के अनुसार, इस वर्ष लगभग 2.72 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो बीते वर्षों की तुलना में अधिक संख्या है। कपाट अब अगले वर्ष गर्मियों में खोले जाएंगे।

Share This Article