रोटरी क्लब डून शिवालिक हिल्स ने 21 शिक्षकों को किया सम्मानित

Local Samachaar
1 Min Read

टीचर्स डे के अवसर पर रोटरी क्लब डून शिवालिक हिल्स द्वारा आयोजित “नेशन बिल्डर्स अवार्ड” कार्यक्रम बेहद खास रहा। इस आयोजन में 21 शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले सभी पुरस्कार विजेताओं ने इस अवसर को सराहनीय बताते हुए क्लब का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर प्रायोजन के लिए रोटेरियन अंकित अग्रवाल, वेटरन कर्नल पीयूष खंडूरी और डॉ. जे. पी. नवानी का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया गया।

 

समारोह में कई रोटेरियन उपस्थित रहे और पुरस्कार वितरण में सहयोग किया। हालांकि, कुछ सदस्य व्यक्तिगत कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

क्लब ने भविष्य में भी सभी सदस्यों से इसी तरह के सहयोग की उम्मीद जताई है।

Share This Article